गेहूँ क्रय केन्द्रों में किसानो को गेहूँ को क्रय व न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की कार्यवाही पूर्ण करें: वैभव श्रीवास्तव

गेहूँ क्रय केन्द्रों में किसानो को गेहूँ को क्रय व न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की कार्यवाही पूर्ण करें: वैभव श्रीवास्तव

PRAKASH PRABHAW NEWS 

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी


गेहूँ क्रय केन्द्रों में किसानो को गेहूँ को क्रय व न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की कार्यवाही पूर्ण करें: वैभव श्रीवास्तव

रायबरेली-रबी विपणन वर्ष 2021-22 के लिए किसानों से सीधे गेहूँ क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु 68 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिये है कि रबी विपणन वर्ष में किसानों से सीधे गेहूँ को क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कर इस सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार आदि कर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रानिक कांटा आदि की व्यवस्था गेहूँ क्रय केन्द्रों पर रखे।

खाद्य विभाग के 12, आवश्यक वस्तु निगम के 4, पी0सी0एफ0 के 51 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 कुल 68 गेहूँ क्रय केन्द्रों की सूची अनुमोदित कर दी गई है। सभी तहसील के सभी विकास खण्डों में निर्धारित स्थानों पर गेहूँ क्रय केन्द्र संचालित किये जायेंगे। जिसमें खाद्य विभाग के 12 - रायबरेली मण्डी प्रथम एवं द्वितीय, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मण्डी, लालगंज मण्डी प्रथम एवं द्वितीय, ऊँचाहार, जगतपुर, डलमऊ, सलोन मण्डी, डीह, छतोह तथा आवश्यक वस्तु निगम के 04 - अमावां, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मण्डी, छतोह एजेन्सीवार चयनित गेहूँ क्रय केन्द्र चयनित है।

इसी प्रकार पी0सी0एफ0 के 51 - सा0स0स0 सनही सेमरा, उत्तरपारा, रतन्सीपुर, खुरेहटी गांेदवारा,  दुसौती, लोधवामऊ, रसेहता, डिघिया, कोरिहर, हलोर, बैंती, कसरावां, मल्केगांव, सरेनी, मतरौली, किशुनदासपुर, दौलतपुर उड़वा, लोदीपुर उतरावां, साई, सुक्ठा पश्चिम, धरई, राधाबालमपुर, घुरवारा, पारी, खैरहनी पहाड़गढ, मटका, टेकारी दांदू, डीह, खेतौधन, नसीराबाद, छतोह, व सा0स0स0 बेवल, डी0सी0डी0एफ0 लोधवारी एट रायबरेली मण्डी, रायबरेली एट रहवां अचलेहश्वर, खजूरगांव, दूलारायगढ़ी एट सलोन मण्डी, सहाकरी संघ जायस एट काजीपुर तेलीयानी, तथा पी0सी0एफ0कृ0से0कें0 गढ़ी गोदाम, गंगागंज, महराजगंज, रानीखेड़ा, बन्नावां, बन्नामऊ, निहस्था, ऊँचाहार, पटेरवा, डलमऊ एवं भारतीय खाद्य निगम के सलोन मण्डी गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।
यह जानकारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानन्द जायसवाल ने दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *