उम्मीदवारों के अपराधिक इतिहास की जानकारी हेतु विकसित किया गया "नो योर कैंडीडेट" एप

प्रतापगढ
21.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास की जानकारी हेतु विकसित किया गया ‘‘नो योर कैन्डीडेट’’ एप
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ल ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार और अधिक जागरूकता प्रदान करने हेतु ‘‘नो योर कैन्डीडेट’’ (Know Your Candidate) नामक एप्लीकेशन विकसित किया गया है। इस एप पर उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस एप्लीकेशन का लिंक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
Comments