बण्डा के नानकपुरी गुरुद्वारे में मनाई गई संत सुखदेव सिंह की 38वीं बरसी

PPN NEWS
बण्डा के नानकपुरी गुरुद्वारे में मनाई गई संत सुखदेव सिंह की 38वीं बरसी
सिख समाज के लोगो ने हमेशा देश का मान बढ़ाया : उपेन्द्र पाल सिंह
ब्यूरो शाहजहांपुर उदयवीर सिंह
कार्यक्रम में किसान आंदोलन पर बोले सपा नेता उपेन्द्र पाल
शाहजहाँपुर। महान सिख संत सुखदेव सिंह की 38 वीं बरसी बण्डा ब्लाक खंड के नानकपुरी गुरुद्वारे में मनाई गई। इस दौरान संगठन ने पाठ किया तथा आये हुए श्रद्धालुओं ने लंगर छका।
इस मौके पर सपा के पुवायां विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह ने कार्यक्रम में अपने विचार रखकर सुखदेव सिंह को नमन किया।
नानकपुरी गुरुद्वारा साहिब में संत सुखदेव सिंह जी सालाना बरसी के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति उपेन्द्र पाल सिंह पहुंचे। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। यहां आयोजित सत्संगत में उपेन्द्र पाल सिंह ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सिखों का इतिहास हमेशा अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए याद किया जाता है। सिख समाज के लोगो ने हमेशा देश का मान बढ़ाने का काम किया है।
उपेन्द्र पाल बोले कि किसान आंदोलन में सिख समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तो भाजपा के लोगो ने उन्हें खालिस्तानी तक बोला, उनपर तरह तरह के आरोप लगाए।
किसानों के इस आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र और हरियाणा की सरकारों ने किसानों पर बर्बरता पूर्वक गोली, लाठियां और सर्दी में पानी की बौछार करवाई।
न जाने कितने सिख किसानों ने अपनी जान गवां दी लेकिन फिर भी भाजपा की मोदी सरकार ने किसान विरोधी कानून अब तक वापस नही लिए है।
अंत मे उन्होंने संत सुखदेव सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने यहां चल रहे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष बण्डा प्रमेन्द्र मिश्रा मोनू, प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष रूपेश पांडेय, सोनू मिश्रा, बृजलाल कुमार कृष्णा, राधे राजन मिश्रा, सुबोध कुमार कनौजिया, अजय कुमार, रामप्रकाश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष खुटार सरदार मंजीत सिंह, सरदार करनजीत सिंह, सुधीर दुबे, सिमरनजीत सिंह, आनंद शुक्ला, विशाल मिश्रा, अंकुर गुप्ता, हरेंद्र सिंह, गुरलाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments