मास्क के आड़ में पहचान छुपा कर नाबालिक से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मास्क के आड़ में पहचान छुपा कर नाबालिक से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

crime news, aparadh samachar

prakash prabhaw news

ग्रेटर नोएडा

Report- Vikram Pandey

मास्क के आड़ में पहचान छुपा कर नाबालिक से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है जिसमे नबालिक लड़की को एक युवक ने अपनी हबस का शिकार बनाया। बच्ची के साथ घर के पास एक खाली प्लॉट में यह घटना हुई। दुष्कर्म के बाद लड़की की को गंभीर अवस्था में पड़े देख पड़ोसियो इसकी सूचना उसके माँ-बाप को और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुलिस के अनुसार आरोपी मास्क पहन कर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही।  

थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में एक दंपति छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में 12 साल की बच्ची भी है। मंगलवार को पति-पत्नी अपने काम पर गए थे। दोपहर को बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट पर शौचालय करने गई थी। वहां एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद लड़की को आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा। वहां मौजूद लोगों ने उसके माता-पिता को कॉल करके सूचना दी। माता-पिता अपनी लड़की के पास पहुंचे। वहां मौजूद व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ईकोटेक थर्ड कोतवाली पुलिस ने लड़की को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया बालिका की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया की आरोपी 19 वर्षीय युवक बालिका के पड़ोस में रहने वाला निकाला। युवक ने बलात्कार के समय ने मास्क पहना हुआ है, और लड़की ने उसे पहली बार देखा था।  इसलिए वह उसे सही ढंग से पहचान नहीं पाई।  लेकिन पुलिस ने इस मामले में आस-पास के लोगो से लंबी पूछताछ और तफ्तीश के बाद आरोपी की पहचान की और जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। 


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *