भाजपा का तीन सौ पार का नारा बुलंद होगा :-मानवेन्द्र सिंह

भाजपा का तीन सौ पार का नारा बुलंद होगा :-मानवेन्द्र सिंह
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर।

चुनाव प्रचार के दौरान ददरौल भाजपा प्रत्याशी विधायक मानवेन्द्र सिंह ने विधानसभा के लाड़पुर,बवक्कर सरावर,फ़र्र्कपुर नारायणपुर, पर्वतपुर,सिकरोही, इन्देपुर,रहमाननगर,डिंगुरपुर आदि गांवों में जाकर अपने लिये वोट मांगे और भाजपा को जिताने के लिए जनसमर्थन जुटाया।

      इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वो पूरा कर के दिखाया हैं सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुँची हैं और जनता में सरकार के प्रति सकरात्मक दृष्टिकोण से पुनः भाजपा का तीन सौ पार का नारा बुलंद होगा।


इस दौरान उन्होंने मोदी योगी सरकार की उपलब्धियां बताकर फिर से भाजपा सरकार बनाने का लोगों से आह्वान किया और देशद्रोहीयों तथा अराजक तत्त्वों को संरक्षण देने वाली पार्टियों के प्रत्याशीयो चुनाव में सबक सिखाने के लिये कहा जिससे प्रदेश में पुनः ईमानदार और दमदार सरकार बने।


     क्षेत्र भृमण के दौरान उनके साथ विमल बाजपेयी, सोबरन सिंह यादव,कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, जगदीश सिंह यादव, राजीव कश्यप, राम सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, उपेंद्र सिंह राज्यवर्धन सिंह,अरुण कुशवाहा, ब्रजेश शर्मा,सन्त कुमार सिंह,सुनील कश्यप, राम जी गौतम, मुन्नालाल वर्मा आदि प्रमुख रूप से साथ रहे।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *