भाजपा प्रत्याशी राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया सम्बोधित।

भाजपा प्रत्याशी राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया सम्बोधित।

प्रकाश प्रभाव न्यूज

 ब्यूरो इसराफील खान


भाजपा प्रत्याशी राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया सम्बोधित।


तिलोई अमेठी,आगामी विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों ने यहां की जनता पर भरोसा नही जताया और बाहरी लोगों को उम्मीदवार बनाया है जो धनबल के सहारे मैदान में है।मतदाताओं की वोट की कीमत लगाने वाले लोगों को यहां की जनता सबक सिखायेगी।यह बात ग्राम पंचायत ठोकरपुर में क्षेत्रीय विधायक व भाजपा प्रत्याशी राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कही।जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों को स्थानीय प्रत्याशी खोजे नही मिला और यहां के लोगों पर भरोसा नही जताया।उन्होंने कहा कि आज जो भी लोग चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं सब दूसरी विधानसभा जनपद व राज्य के है।विधायक ने एक दल के प्रत्याशी को आंडे हाथों लेते हुये कहा कि उनके पूर्वज यहां पर व्यवसाय करने आये थे लेकिन जब दुकान चल गयी तो ख्वाहिशें बढ़ती गयी वह अबकी बार धनबल के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं।विधायक ने कहा कि हमें पूर्ण भरोसा है कि यहां के सम्मानित मतदाता वोट की कीमत लगाने वाले लोगों को सबक सिखायेगी।प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि हम सब लोग वादा नही काम करते हैं तिलोई विधान सभा क्षेत्र का बगैर किसी भेदभाव के चहुमुखी विकास किया गया है।इसके पूर्व ग्राम पंचायत अरियांवा,पाकरगांव में जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया।वहीं ग्राम पंचायत रजनपुर में धुन्नी पाठक के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन धारणकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान ऋषि दीक्षित ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी,मोहन लाल उपाध्याय, महेन्द्र सिंह,श्याममूर्ति यादव ने सम्बोधित किया।इस मौके पर हेमेन्द्र प्रताप सिंह,दुर्गा प्रसाद अवस्थी, रमादत्त,आशीष मिश्रा,रामचन्द्र यादव, छोटेलाल पासी,हीरा सिंह,ध्रुवराज पासी,राजेश पाण्डेय,योगेंद्र प्रताप सिंह,श्याम मनोहर,विजय पासी,आनंद सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *