प्रधान संघ के अध्यक्ष बने भूपेंद्र, दिनेश पांडेय महामंत्री

प्रधान संघ के अध्यक्ष बने भूपेंद्र, दिनेश पांडेय महामंत्री

प्रतापगढ 




30.12.2021




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




 प्रधान संघ के अध्यक्ष बनें भूपेन्द्र, दिनेश पाण्डेय महामंत्री 



 


 प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज ब्लाक सभागार मे प्रधानों की बैठक मे भूपेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। गुरूवार को आयोजित बैठक मे प्रधानों ने हसीना बानो को उपाध्यक्ष व दिनेश चंद्र पाण्डेय को महामंत्री चुना। आदित्य गुप्ता को कोषाध्यक्ष व ओमप्रकाश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। हरकेश कुमार वर्मा प्रचार मंत्री व जावेद खान को विधिक सलाहकार चुना गया। रामकिंकर, चंद्रमोहन वर्मा, संदीप कुमार, जग्गू, कबीरदास, कालूराम, मीना पाल, माया देवी, नीलम यादव, वीरेन्द्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे चुना गया है। बतादें कि सप्ताह भर पहले प्रधान संघ का लालगंज मे गठन किया गया था। उससे असंतुष्ट प्रधानों की एक गुट ने गुरूवार को अपना एक अलग संगठन खड़ा कर लिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *