भव्य रूप से मनाया जायेगा महर्षि वाल्मीकि जयंती, होगा रामायण पाठ का आयोजन

भव्य रूप से मनाया जायेगा महर्षि वाल्मीकि जयंती, होगा रामायण पाठ का आयोजन

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 16-10-2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी



भव्य रूप से मनाया जायेगा महर्षि वाल्मीकि जयंती, होगा रामायण पाठ का आयोजन



महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों मंदिरों पर दीप प्रज्जवलन दीपदान का कार्यक्रम



 साथ-साथ अनवरत 08, 12 अथवा 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन


कौशाम्बी। शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इस वर्ष दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जनमानस को इससे जोडने के लिए जनपद में महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन दीपदान के साथ-साथ अनवरत 08,12 अथवा 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों मंदिरों का चयन कर सुरूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ भजन आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जायेेंगे जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विभिन्न उत्तरदायित्व सौपे गये है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *