दुष्कर्म में असफल होने पर चाचा ने की विवाहिता भतीजी की हत्या

दुष्कर्म में असफल होने पर चाचा ने की विवाहिता भतीजी की हत्या

पी पी एन न्यूज

दुष्कर्म में असफल होने पर चाचा ने की विवाहिता भतीजी की हत्या

औंग/फतेहपुर

 मंगलवार दोपहर औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया गाँव मे रिश्तों को कलंकित करते हुए एक कलयुगी चाचा ने अपनी सगी विवाहिता भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। और असफल होने पर विवाहिता की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दिया।

जानकारी के अनुसार कौड़िया गाँव निवासी फूल चन्द्र निषाद की लगभग 22 वर्षीय नव विवाहिता पुत्री जो कि बीते कुछ दिनों पूर्व ही ससुराल से मायके आई थी। मंगलवार दोपहर को उसके स्वजन पुत्री को घर मे अकेला छोड़कर खेत की ओर गये थे। तभी उसका सगा चाचा सुभाष पुत्र कल्लू जो कि शराब पीने का लती था। नशे की हालत में सूनेपन का फायदा उठा। घर मे घुस गया।

जिसने घर के अन्दर सोई हुई भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसने असफल होने पर पीड़िता पहले गला दबाकर नृशंस हत्या कर दी।  इस पर भी जब कलयुगी चाचा वहशी दरिंदे का मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता के धार दार हथियार से कई टुकड़े कर डाले। और मौके से फरार हो गया। खेत से घर लौटे स्वजन चारपाई में विवाहिता के रक्त रंजित शव को पड़े देख सन्न रह गये। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के पिता फूल चन्द्र निषाद की दी हुई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित सुभाष पुत्र कल्लू के खिलाफ सुसंगत धाराओ में नामजद मुकद्दमा दर्ज करते हुए ताबड़तोड़ दबिश देकर उसके गाँव के पास से मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *