भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उड़ाई गई आचार संहिता की धज्जियां

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उड़ाई गई आचार संहिता की धज्जियां

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज

 रिपोर्ट - शिव शंकर सिंह

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उड़ाई गई आचार संहिता की धज्जियां

प्रयागराज। जिले के यमुनापार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। ढोल ताशे के साथ पदयात्रा जुलूस भी निकाला गया जबकि स्थानीय बाजार में ही रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भी है परंतु वहां एक भी पुलिस कर्मचारी नहीं दिखे। इस कार्यक्रम से संबंधित ही एक बैठक श्यामकली इंटर कॉलेज मेजा रोड में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समीर मिश्रा, जिलाध्यक्ष यमुनापार सुधाकर पांडे, जिला मंत्री यमुनापार राहुल मिश्रा, मेजा विधानसभा विस्तारक नवनीत तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी विवेकानंद सिंह, जयव्रत सिंह, सौरभ सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, रोहित पांडे, उपाध्यक्ष अंशुमान शुक्ला,  राजा दोगारी, अभिनव गहरवार एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *