गणतंत्र परेड नई दिल्ली में लोक अदालत से संबंधित "एक मुट्ठी आसमां" झाँकी का होगा प्रदर्शन

प्रतापगढ
25.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
गणतंत्र परेड नई दिल्ली में लोक अदालत से सम्बन्धित ‘‘एक मुठ्ठी आसमा’’ झांकी का होगा प्रदर्शन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि माननीय न्यायमूर्ति एन0वी0 रमन्ना मुख्य न्यायाधीश माननीय उच्चतम न्यायालय/मुख्य संरक्षक एवं माननीय न्यायमूर्ति यू0यू0 ललित न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 26 जनवरी 2022 को राजपथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र परेड में लोक अदालत से सम्बन्धित ‘‘एक मुठ्ठी आसमा’’ विषयक झांकी का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।
Comments