अशोक नगर में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

अशोक नगर में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

सपा बसपा को जनता ने किया खारिज -स्वामी प्रसाद


अशरफपुर मरधरा के अशोक नगर में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या


कौशाम्बी। मूरतगंज क्षेत्र के ग्राम सभा अशरफपुर मरधरा के अशोक नगर में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिमा अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से सपा बसपा का सफाया तय है उन्होंने कहा कि सपा बसपा सरकार में जनता का उत्पीड़न गुंडे माफिया करते थे लेकिन भाजपा सरकार में गुंडे माफिया जेल में है 


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सपा बसपा का खेल खत्म हो चुका है और मायावती ने खुद बाबा साहब के मिशन को ध्वस्त कर दिया है कांशी राम के विचारों का मायावती ने गला घोंट दिया है उन्होंने कहा कि सामाजिक आंदोलन समाज का प्रतीक बहुजन समाज पार्टी को मायावती ने अपने निजी संपत्ति समझ लिया है और उसका उसको आर्थिक श्रोत का साधन मान लिया है उन्होंने कहा कि यही कारण है कि काशीराम के खून पसीने से बनाई गई बहुजन समाज पार्टी के अरमानों पर मायावती पानी फेकने काम कर रहे हैं अब किसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार नहीं आएगी और जनता ने बसपा सपा से किनारा कर लिया है उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता सौपेगी कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक निदेशक अमरनाथ मौर्या चायल विधायक संजय गुप्ता सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल मंझनपुर विधायक लाल बहादुर कार्यक्रम आयोजक शिवमोहन मौर्य जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित कर सपा बसपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पहुंचे पार्टी जनों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *