चोरी के अभियोग में वांछित अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 February, 2022 21:09
- 490

प्रतापगढ
01.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चोरी के अभियोग में वांछित, अर्न्तजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना हथिगवां से उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर धीमी के पास से थाना हथिगवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/22 धारा 457, 380, 411 भादवि व जनपद प्रयागराज के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/22 धारा 457, 380 भादवि से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त राम किशोर सरोज उर्फ किशोर सरोज पुत्र भुल्लर नि0 टीका राम का पुरवा, भदरी थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को 01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. राम किशोर सरोज उर्फ किशोर सरोज पुत्र भुल्लर नि0 टीका राम का पुरवा, भदरी थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 01 तमंचा देशी 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।पुलिस टीम-उ0नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार मय हमराह थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
Comments