अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

पीलीभीत न्यूज

रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

पीलीभीत। जनपद में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह पीलीभीत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित विधायक अगयश रामसरन वर्मा, विधायक सदर संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश की उपस्थित में किया गया। विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति पर आधारित व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री, विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाऐं, छात्राऐं, महिलाओं, पुलिसकर्मी, महिला राजस्व कर्मी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही साथ गांधी प्रेक्षागृह में मा0 मुख्यमंत्री जी का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर मा0 विधायक अगयश रामसरन वर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाऐं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाये, जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाऐं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकासखण्डो, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन कर लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं 1098 चाइल्ड लाइन, एम्बुलेंस 108, डायल 112 के पुलिस सहायता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती रेनू बौद्व, जिला विद्यायक निरीक्षक  संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मीनाक्षी पाठक, सांसद प्रतिनिधि,  रेखा परिहार एवं जनप्रतिनिधि व अन्य मौजूद हे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *