अठेहा व्यापार मंडल के गठन हेतु निर्धारित बैठक स्थगित

अठेहा व्यापार मंडल के गठन हेतु निर्धारित बैठक स्थगित

प्रतापगढ


14.01.2022



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



अठेहा व्यापार मंडल के गठन हेतु निर्धारित बैठक स्थगित


     

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी द्वारा निर्गत अधिकार पत्र के आधार पर अठेहा व्यापार मंडल के गठन हेतु मंगापुर व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार परशुराम उपाध्याय सुमन एडवोकेट ने 15 जनवरी, 2022 (शनिवार) को अठेहा बाजार के व्यापारियों की बैठक निर्धारित किया था। किंतु उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता एवं जनपद प्रतापगढ़ में धारा 144 के प्रभावी होने के कारण बैठक संभव नहीं है।

        ऐसी परिस्थिति में अठेहा व्यापार मंडल के गठन हेतु प्रस्तावित बैठक आगामी सूचना तक स्थगित करते हुए परशुराम उपाध्याय सुमन ने बताया है कि निकट भविष्य में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया हेतु पुन: बैठक आहूत की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *