देश की जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों पर विश्वास जता रही है - लोकदल
- Posted By: Admin
- चुनाव 2024
- Updated: 2 May, 2024 08:57
- 54
PPN NEWS
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कहा है कि 4 जून को एनडीए की विदाई तय है । इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जनता का खूब समर्थन मिल रहा है, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विजई होंगे क्योंकि मतदाताओं ने गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है देश की जनता ने एनडीए को 2014 व 2019 में खूब मौका दिया, लेकिन मोदी सरकार ने पूरा समय इधर-उधर की बात करने में निकाल दिया। देश खतरनाक स्थिति से गुजर रहा है देश में भाईचारे और समरसता के बीच नफरत की दीवाल खड़ी की जा रही है।
देश की जनता मौजूदा सरकार से निराश और हताश है। देश की जनता को सरकार ने परेशानी और संकट में डाला है। भाजपा सरकार के चंदा, नोटबंदी, जीएसटी लाने के फैसले से महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। देश के अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है भाजपा संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
सिंह ने दावा किया है कि एनडीए 150 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी 400 का आंकड़ा तो बहुत ही दूर की बात है। सुनील सिंह ने बताया है कि इंडिया गठबंधन की सभा में जनता का उत्साह दिख रहा है जिससे बदलाव निश्चित है, और लोकतंत्र के महापर्व में जनता अपना फैसला सुना कर एनडीए की विदाई तय करेगी।
Comments