संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती मनाई गई

संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती मनाई गई

संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती मनाई गई

कौशाम्बी सांसद पुष्पेन्द्र सरोज और जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव मौजूद रहे

कौशाम्बी। समाज में समानता, शिक्षा और सद्भाव का संदेश देने वाले संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, मंझनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद माननीय पुष्पेंद्र सरोज उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने की।

कार्यक्रम का संचालन दीपक दर्जी, प्रदेश सचिव (पिछड़ा प्रकोष्ठ,समाजवादी पार्टी व अखिल भारतीय दर्जी महासभा,प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.ने किया। इस दौरान एडवोकेट शत्रुधन दर्जी ने संत नामदेव जी के जीवन दर्शन, शिक्षा और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी ने अपने उपदेशों से समाज को समानता और मानवीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ईश्वर सनातन दर्जी, सुशील नामदेव दर्जी, संजीव नामदेव दर्जी, वीरेंद्र मास्टर, भारत सिंह लोधी, मृत्युंजय निषाद, मोहन प्रसाद, भोलानाथ  राज करन दर्जी नर्मदा प्रसाद नामदेव जीतेन्द्र पाल वेद प्रकाश पाल राम सुरेमन सरोज सत्यजीत पाल मनमोहन नामदेव सत्रुघन एडवोकेट राकेश पालसहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे समारोह के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण छाया रहा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *