पुलिस को चकमा देकर भागा गैंगरेप का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 16 January, 2022 19:59
- 831

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी-16-01-2022
रिपोर्ट-अनिल कुमार
पुलिस को चकमा देकर भागा गैंगरेप का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार
कौशाम्बी । दो साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश गुलशन को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मुंडेरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसआरएन अस्पताल प्रयागराज से भाग निकला था।
सरायअकिल थाना क्षेत्र में 19 फरवरी 2020 में प्रेमी के साथ गई किशोरी से युवकों ने गैंगरेप किया था। प्रेमिका ने प्रेमी के साथ थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुख्य आरोपी गुलशन त्रिपाठी निवासी कनैली को इलाके में ही दूसरे दिन घेर लिया था। पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हुई थी। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया था। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उसको एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसआरएन में भर्ती गुलशन 22 फरवरी की रात को बाथरूम की खिड़की से भाग निकला था। आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी गई थी। अफवाह उड़ी थी कि आरोपी ने यमुना में कूदकर जान दे दी है। इसके बाद पुलिस ने महेवाघाट से मऊ तक यमुना को खंगाला भी था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को लखनऊ की एसटीएफ ने इस आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Comments