कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर में नामदेव समाज की बैठक हुई संपन्न  

कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर में नामदेव समाज की बैठक हुई संपन्न  

प्रकाश प्रभाव न्यूज

कौशाम्बी-26-09-2021

रिपोर्ट-अनिल कुमार

कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर में नामदेव समाज की बैठक हुई संपन्न  

कौशाम्बी । आज  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं नामदेव काकुश्त महासभा उत्तर प्रदेश के संरक्षक  राधेश्याम नामदेव और उनके प्रतिनिधि सतीश नामदेव वा सुशील कुमार नामदेव अध्यक्ष नामदेव समाज कौशाम्बी के साथ जिलाधिकारी महोदय कौशाम्बी से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात में बातचीत के दौरान  सदस्य महोदय  के द्वारा नामदेव समाज के लोगों की परेशानियों को जिलाधिकारी महोदय से अवगत कराया गया।  जिलाधिकारी महोदय के द्वारा  यह आश्वासन दिया गया की आप लोगों की उपेक्षा नहीं की जाएगी और यथासंभव समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। नामदेव समाज के सदस्य के द्वारा गनपा गांव के कमलेश कुमार नामदेव की समस्या से अवगत कराया गया। जिसे जिलाधिकारी महोदय द्वारा हमें यह आश्वस्त किया गया की आपकी समस्या को दूर किया जाएगा।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवदत्त नामदेव के द्वारा भी कुछ समस्या को बताया गया जिसे  जिलाधिकारी द्वारा दूर करने का आश्वासन दिया गया।    जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात के उपरांत एक बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  राधेश्याम नामदेव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उनके प्रतिनिधि सतीश नामदेव  के द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं  कार्यकारिणी के वरिष्ठ संरक्षक बुधसेन नामदेव एवं वरिष्ठ संरक्षक द्वितीय रामनरेश नामदेव जे ई साहब उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकारिणी के मंत्री विष्णुदेव नामदेव व कार्यकारिणी के सदस्य अश्वनी नामदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में  नामदेव समाज के राकेश कुमार नामदेव, वीरेंद्र कुमार नामदेव, राजकरन नामदेव, शिव कुमार नामदेव, गोरेलाल नामदेव, कमलेश कुमार नामदेव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *