यमुना एक्सप्रेस वे पर कंट्रोल ट्रक ने बस को मारी टक्कर 2 की मौत, 3 घायल

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
मथुरा
यमुना एक्सप्रेस वे पर कंट्रोल ट्रक ने बस को मारी टक्कर 2 की मौत, 3 घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हो गया जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गयी और 3 यात्री घायल हो गए।
मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से कैंटर ट्रक जा घुसा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बस आरटीओ की चेकिंग में खड़ी थी।
कैंटर ट्रक की टक्कर बहुत जोरदार थी। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गयी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आरटीओ गाड़ी लेकर भाग गए। वही एक्सप्रेस के सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा।
Comments