सपा सरकार में सबसे ज्यादा यादवों की हत्या हुई, शिवप्रसाद यादव

सपा सरकार में सबसे ज्यादा यादवों की हत्या हुई, शिवप्रसाद यादव

PPN NEWS

Report-Shadab Alam 

सपा सरकार में सबसे ज्यादा यादवों की हत्या हुई, शिवप्रसाद यादव 



बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने आज अपनी नई पार्टी सर्वजन सुखाय के गठन का ऐलान किया।  सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव सैफई परिवार पर निशाना साधते हुए कहा सैफई परिवार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। 


सपा के लोगो ने सत्ता में आकर यादवों को बर्बाद करने का काम किया है।  सैफई  परिवार  अपने परिवार को आबाद कराना चाहती है।  अपना गोत्र बढ़ता चाहती है। दूसरे यादव परिवार को बर्बाद करना चाहती है। सपा के लोग कानून व्यवस्था की बात करते है इनके समय में इनके मंत्री के गनर की कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार दी गई जिसको अभी तक न्याय नहीं मिला। सैफई परिवार ने यादव को कभी सम्मान नही दिया है।  सैफई परिवार की सत्ता जब जब रही उतनी ज्यादा हत्या यादवों की हुई है।  


सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने बताया की हमारी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 7 सीटों अपने उम्मीदवारों को उतारेगी ,और हम राष्ट्रवाद के मुद्दो पर चुनाव लड़ेंगे।  

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *