विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रीतिनिधि मंडल का शुरू हुआ ऑक्सीजन इंडिया अभियान

ppn news
पीलीभीत न्यूज
रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी
विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रीतिनिधि मंडल का शुरू हुआ ऑक्सीजन इंडिया अभियान
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रीतिनिधि मंडल पीलीभीत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑक्सीजन इंडिया अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सदर विधायक संजय सिंह गंगवार की अगुवाई में रामा इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस अभियान में संगठन के सभी पदाधिकारी व व्यापारियों ने अपना योगदान दिया और साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस में हिस्सा लिया।
शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि वर्ल्ड एनवायरमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित एक उत्सव है जिसे हर व्यक्ति को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने भी कहा वृक्ष धरा का आभूषण है, दूर ये करता प्रदूषण है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लक्ष्य से हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है जिसे हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए।
जिला मंत्री शैली अग्रवाल जी ने बताया अबकी बार, प्रदूषण पर वार। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी तभी से हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा जी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक बुराई है, कइयों ने इस से अपनी जान गवायी है। वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की निरंतर बढ़ती सांद्रता और जलवायु परिवर्तन के समाचारों की बाढ़ के साथ धरती पर जीवन से जुड़े संकट की सबसे भयावह सच्चाई पता पर आने ही लगी थी कि कोरोना के कोलाहल ने उसे दबा दिया और अब तो लगता है कि जैसे संकट मानव प्रजाति पर है जिसको देखते हुए हर व्यक्ति को वृक्ष जरूर लगाना चाहिए l एक प्रदूषण गन्दा जल भी है, भूल गए इसकी जरुरत कल भी है।
युवा नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने कहा पृथ्वी के आकार और वातावरण की संरचना में भारी परिवर्तन करके मनुष्य में छठे सामूहिक विलोपन को गति दी है जो हमारी (मानव) प्रजाति के लिए भारी पड़ सकती है!
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के साथ जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, नगर अध्यक्ष निमित अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, नगर महामंत्री ऋषभ सिंह,
विक्रम सिंह, अनुभव अग्रवाल, राजू मौर्य, आशीष अग्रवाल, राम गुप्ता, रवि बजाज, रवि अग्रवाल, अमन बाजपेई, रामपाल किताब वाले, विनीत अग्रवाल, कपीश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपू राजीव डालडा, शुभम अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रेम वस्त्रालय राकेश महोदय, शिवहरी अग्रवाल, अरुण आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।।
Comments