लखनऊ में अब घर लेने का सपना होगा साकार

लखनऊ में अब घर लेने का सपना होगा साकार

PPN NEWS

लखनऊ में घर लेने का सपना होगा अब साकार

12000 करोड़ की दो आवासीय योजना का शुभारंभ 10 लाख को मिलेंगे आवास लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए की 12 हजार करोड़ की दो आवासीय योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की 12,000 करोड़ रुपये की दो बड़ी टाउनशिप परियोजनाओं 'वरुण विहार' (Varun Vihar) और 'नैमिष नगर'  (Naimish Nagar) का भूमि पूजन और शिलान्यास किया है.

इस 'नए लखनऊ' की नींव रखने के साथ ही लगभग 10 लाख लोगों को आवासीय सुविधा (आशियाना) मिलेगा कुल क्षेत्रफल: इन दोनों योजनाओं को कुल 10,680 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है.

वरुण विहार योजनाः यह 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में काकोरी (आगरा एक्सप्रेसवे के पास) विकसित की जा रही है, जिससे 6 लाख से अधिक लोगों को घर मिलेगा.

नैमिष नगर योजनाः यह सीतापुर रोड आईआईएम रोड क्षेत्र में 4,100 एकड़ में बनाई जा रही है, जो 4 लाख से अधिक लोग इसका लाभ ले सकेंगे. 

सीएम योगी ने कहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा तरुण बिहार लखनऊ से नैमिषारण्य तक फोरलेन कनेक्टिविटी होने जा रही है आने वाले समय में लखनऊ और नैमिषारण्य के बीच दूरी नहीं रह जाएगी तरुण बिहार के बीच से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कनेक्टिविटी दी जाएगी.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *