उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की अध्यक्ष बनीं सरिता बाजपेई

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की अध्यक्ष बनीं सरिता बाजपेई
जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
साहित्यकारों में हर्ष की लहर
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ज़िला शाहजहांपुर इकाई का अनुमोदन मुख्य संयोजक सर्वेश अस्थाना व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ विष्णु सक्सेना द्वारा कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए साहित्य सभा के जिला संयोजक कवि डॉ इन्दु अजनबी ने बताया कि द्विवर्षीय स्थानीय ज़िला इकाई के लिये बरिष्ठ कवयित्री सरिता बाजपेई को अध्यक्ष, पीयूष शर्मा को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त रामबाबू शुक्ल- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उर्मिलेश सौमित्र - उपाध्यक्ष, सुदीप शुक्ला- कोषाध्यक्ष, अरविन्द पंडित- सह सचिव, प्रदीप वैरागी सचिव, राशिद जुगनू- संगठन सचिव तथा मनोज शर्मा ' गोपाल' व विवेक शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
डॉ. अजनबी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।
Comments