ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की पत्नी की हुई मौत

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पति पत्नी में पत्नी की मौत
पी पी एन न्यूज
कमलेन्द्र सिंह
कल्याणपुर/ फतेहपुर
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के औंग चौराहे के समीप स्थित ओवर ब्रिज के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी में पत्नी की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
जबकी बाइक चालक पति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी अशोक तिवारी शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी ममता(50) वर्षीय के साथ बाइक से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के संऊ गाँव एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही बाइक सवार दम्पति कल्याणपुर थाना क्षेत्र के औंग चौराहे के नजदीक ओवर ब्रिज के नजदीक पहुँचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसने भागने के प्रयास में बाइक सवार महिला को कुचल दिया।
फलस्वरूप बाइक सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों (दम्पति) को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान पत्नी ममता ने दम तोड़ दिया।
जबकी पति अशोक तिवारी की गम्भीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट के लिये रिफर कर दिया।
ट्रक चालक घटना स्थल से लगभग 50 मीटर दूर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वहीं आकस्मिक घटित घटना की खबर पाते ही मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया। जिन्हें नाते रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे।
Comments