तीन वर्ष पूर्व दर्ज हुए अपहरण कर हत्या के मुकदमा का पुलिस ने किया खुलासा

तीन वर्ष पूर्व दर्ज हुए अपहरण कर हत्या के मुकदमा का पुलिस ने किया खुलासा

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 22/09/2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी



तीन वर्ष पूर्व दर्ज हुए अपहरण कर हत्या के मुकदमा का पुलिस ने किया खुलासा




कौशाम्बी। सराय अकिल थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे द्वारा गठित टीम लगातार अपना कार्य बखूबी निभा रही है। लगातार कई सराहनीय कार्य टीम द्वारा किया गया जिसके कारण क्षेत्र के अपराधी त्राहिमाम कर रहे है।


           जानकारी के अनुसार दिनांक 26 अक्टूबर 2018 को सराय अकिल थाना अंतर्गत ग्राम अमीरसा निवासी शिवसागर पुत्र मोहन लाल के परिजनों ने शिवसागर के अपहरण कर हत्या की शंका जताते हुए सराय अकिल थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसी दौरान पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। सराय अकिल पुलिस ने शव को परिजनों को शिनाख्त के लिए दिखाया लेकिन शव की पहचान नही हो पाया। सराय अकिल पुलिस को शंका हुई की कही यह लाश अमीरसा निवासी शिवसागर की तो नही है। फिर क्या था सराय अकिल पुलिस ने शव और परिजनों का डी एन ए टेस्ट करवाया। टेस्ट के माध्यम से पता चला कि अज्ञात शव अमीरसा निवासी शिव सागर का है। जिसे अपहरण कर हत्या कर शव फेक दिया गया था। टेस्ट द्वारा पहचान के आधार पर थाना अध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने अपहरण कर्ताओ और हत्यारो को पकड़ने के लिये अपना जाल बिछाना सुरु किया। काफी मेहनत के बाद सराय अकिल पुलिस ने हत्यारो को धर दबोचा।


पकड़े गए आरोपी-


(1) संजय पांडेय पुत्र इन्द्रबाबू पांडेय।

(2)महेंद्र सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह।

(3)मूलचन्द पुत्र बदसू।

(4)अंकित यादव पुत्र हंसराज यादव।

            चारो अपराधी ग्राम अमीरसा के रहने वाले है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग चापड़ और साईकल बरामद किया।

            सराय अकिल थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे के अगुवाई में उ0 नि0 धर्मेन्द्र वर्मा, का0 दिलीप यादव, का0 अनुराज सिंह, का0 राघव कुमार ने कड़ी मेहनत के बल पर सफल अनावरण किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *