अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा-लोकदल

अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा-लोकदल

PPN NEWS

लखनऊ 

किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलन सिंह ने अन्नदाताओं पर आंसू गैस के गोले दागे जाने पर प्रतिक्रिया दी है कि  यह कृत निंदनीय है। किसानों के दर्द को सरकार को समझना चाहिए। सिंह ने यह आरोप लगाया है कि सरकार कीअसंवेदनशीलता की वजह से पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को अभी भी देश नहीं भूला है। किसान अन्नदाता हैं, और उनकी तकलीफ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश में हर घंटे एक किसान सुसाइड करने के लिए बाध्य हो रहे हैं।अन्नदाता  अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं‌। उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना यह निंदनीय है।

उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। MSP की लीगल गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत के साथ - साथ MSP, कर्ज माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को पूरा करने की लोकदल की मांग है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *