मिशन शक्ति तहत सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान शुरू
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 27 February, 2021 21:16
- 2630

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
मिशन शक्ति तहत सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान शुरू
ग्राम स्तर पर सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रायबरेली-प्रदेश में महिलाओं एवं बलिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान एवं स्वाबलम्बन के से सम्बन्ध में विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम शुरू हो गये है। जो कि ग्राम, ब्लाक व तहसील स्तर पर 7 मार्च तक तथा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं महिलाओं से जुड़े प्राविधानों व आॅनलाइन सुविधा की जानकारी दी जायेगी। बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण किया जायेगा ताकि उनका मनोबल ऊँचा हों। गोष्ठियां एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर महिलाओ एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान व स्वाबलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियानों को शासन के निर्देशों के क्रम व अनुरूप मनाये जाने के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को कार्यक्रम में महिला अधिकारो से सम्बन्धित प्रावधानों राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, हैसियत प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने तथा आॅनलाइन की सुविधा की भी जानकारी दे। ग्राम स्तर पर विगत दिवस 26, 27, 28 फरवरी ब्लाक स्तर पर 1 से 3 मार्च, तहसील स्तर पर 4 व 5 मार्च, जनपद स्तर पर 6 व 7 मार्च की तिथि नियत है। महिला हेल्पडेस्क जनपद स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही स्वीकृत किये गये पट्टो के साथ ही महिला पट्टा अभिलेखों का वितरण किया जायेगा। पात्र गरीब व असहाय महिलाओं को विशेष ध्यान दिया जाए।
समस्त एसडीएम, बीडीओ आदि विकास खण्डो, तहसील तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार से विशेष अभियान कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। विकास खण्ड खीरों व हरचन्दपुर, लालगंज आदि ब्लाकों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक किया। तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। ब्लाक सलोन के ग्राम पंचायत के मनरेगा के तहत अन्तर्गत जानकारी छतोह, रोहनिया, ऊँचाहार विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतो में मिशन शक्ति के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण स्वालम्बन की जानकारी के साथ ही योगाभ्यास भी कराया गया। विकास खण्ड स्तरीय बालिका खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया।
Comments