सरोज इंस्टिट्यूट में चल रहे खेल और सांस्कृतिक मिलन के विजेताओं का सांसद सुनील सिंह करेंगे सम्मान

PPN NEWS
लखनऊ।
एजुकेशन ग्रुप लखनऊ का खेल और सांस्कृतिक मिलन 2022 का हुआ शुभारंभ
सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ में खेल और सांस्कृतिक मिलन 2022 का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक किया जा रहा है। इसका उद्घाटन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर एम ए खान ने किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
ग्रुप के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां हमें आपस में जोड़कर रखने का काम करती है। इससे हमारा मन मस्तिष्क तरोताजा स्फूर्ति बनी रहती है। इस स्पर्धा में ग्रुप के संस्थानों के 300 से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
इसमें प्रमुख रूप से क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रेसिंग, चैस, नृत्य, गायन, डिबेट, पोस्टर प्रस्तुत, कवि सम्मेलन, फैशन शो , रंगोलियां आदि शामिल है। इस खेल और सांस्कृतिक मिलन 2022 का आयोजन निदेशक इंजीनियर डॉक्टर इंतजार मेहंदी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
इसका समापन 30 दिसंबर को ग्रुप के चेयरमैन सुनील सिंह जी द्वारा विजई प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा इसमें इं0 रोहित सिंह, डॉक्टर गोयल राय, डॉक्टर गिरीश त्रिपाठी, मीनू चौधरी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण रूप से योगदान है।
Comments