सोरांव में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एसआरएन रेफर।
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्टर :ज़मन अब्बास
दिनांक :12/11/2020
प्रयागराज सोरांव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे स्वरूप रानी नेहरू हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस मौक पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments