फिर चलेगा टोको अभियान, बिना मास्क निकले तो लोग टोकेंगे

फिर चलेगा टोको अभियान, बिना मास्क निकले तो लोग टोकेंगे

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

लखनऊ।

फिर चलेगा टोको अभियान, बिना मास्क निकले तो लोग टोकेंगे

कोरोना निगरानी समन्वय समिति की बैठक, हर वार्ड में होगी एक छोटी सेनेटाइजेशन मशीन, बड़े टैंकरों के माध्यम से भी होगा शहर सेनेटाइज

घर के बाहर, बाजारों में मास्क पहनने के लिए भी लोगों को जागरूक करेंगे पार्षद :महापौर

आज दिनाँक 05/04/2021 को लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोरोना निगरानी और समन्वय समिति की बैठक बुलाकर लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने हेतु पार्षदों और अधिकारियों संग योजना बनाई।  

इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि *लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में एक सेनेटाइजेशन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

महापौर ने निर्देशित किया कि 30 टैंकरो के माध्यम से काँटेन्मेंट जोन और शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों को सेनेटाइज किया जाएगा।

महापौर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक जोन में प्रतिदिन 3 से 5 टैंकरो के माध्यम से सेनेटाइज किया जाएगा।

काँटेन्मेंट जोनों में सेनेटाइजेशन, जिला प्रशासन और पार्षदों के सहयोग से प्राथमिकता में किया जाएगा।

बैरिकेडिंग वाले एरियाज में लोगों को दवाई आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति  की व्यवस्था की जाएगी।

निगरानी समिति के पार्षदों को प्रतिदिन पॉजिटिव आये हुए पेशेंट्स की जानकारी दी जयेगी जिससे वह उक्त काँटेन्मेंट जोन की निगरानी कर सकेंगे। 

बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी कर पार्षद निगरानी करते हुए संदेह होने पर उसकी जानकारी जोनल स्तर और मुख्यालय स्तर के कण्ट्रोल रूम में देंगे। सिम्पटम्स वाले लोगों की जांच कराएंगी पार्षद

पार्षद और निगरानी समन्वय समिति के लोग किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में सूचना करेंगे, उनकी जाँच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाएंगे। 

महापौर ने निर्देशित किया कि नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही करने पर स्थानीय पार्षद को सूचना दी जाएगी। 


सफाई कर्मियों को उपलब्ध कराया जयेगा मास्क: महापौर


महापौर संयुक्ता भाटिया ने निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क उपलब्ध कराए जाएं, और काँटेन्मेंट जोन में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को ग्लब्स और सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

फिर चलेगा टोको अभियान, बिना मास्क निकले तो लोग टोकेंगे

महापौर ने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लोग अभी भी बिना मास्क के दिखाई देते है। फिर से टोको अभियान चलाया जाएगा, जो भी बिना मास्क दिखाई दे , उसको मास्क पहनने के लिए जरूर टोकें। पार्षद बिना मस्क लगाए लोगों पर  टोको अभियान चलाये, वार्ड के लोग मास्क पहने इसकी चिंता पार्षद करेंगे।


कल जोन 1 और जोन 2 में आयोजित लोक मंगल दिवस में जोनवार कोविड पर नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों  की समीक्षा करेंगी।

महापौर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा दी गयी गाइडलाइनस का पालन सख्ती से किया जाए, इस बार बजट में हमने कोरोना के लिए 5 करोड़ रुपये का फण्ड रखा है, जिसका उपयोग लखनऊ में सेनेटाइजेशन एवं अन्य व्यवस्थाओ हेतु किया जाएगा। किसी भी प्रकार से संसाधनों में कमी और लापरवाही नही होनी चाहिए। महापौर ने कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कार्य करें।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *