आशुतोष सिंह बने राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- ताज़ा खबर
- Updated: 9 November, 2020 12:03
- 1384

प्रतापगढ
09.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
आशुतोष सिंह बने राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज तहसील सभागार में रविवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ का जनपदीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई की कार्यकारिणी का भी निर्वाचन किया गया। इसके तहत लालगंज तहसील के आशुतोष कुमार सिंह जिलाध्यक्ष तथा कुंडा तहसील के सौरभ रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सदर तहसील के सुरेश कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव परिवेक्षक संरक्षक रामसमुझ तिवारी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के डाॅ. हीरालाल पुष्कर चुनाव अधिकारी तथा तहसील कुंडा के राजस्व निरीक्षक राजकुमार सरोज सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया की देखरेख करते दिखे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कार्य संस्कृति की मजबूती में समर्पित होने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष करूणेश प्रताप सिंह मुन्ना रहे। इस मौके पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
अधिवेशन मंे अमीनो की विभिन्न समस्याओं तथा शासन स्तर पर लंबित मांगों पर भी विचार विमर्श किया गया।
Comments