सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी की तिरंगा यात्रा संपन्न

सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी की तिरंगा यात्रा संपन्न

PPN NEWS

रिपोर्ट, अनिल 

सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी की तिरंगा यात्रा संपन्न

कौशाम्बी।  सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी उ.प्र. के तत्वाधान में सरस्वती ज्ञान मंदिर शिक्षण संस्थान से  विजिया चौराहा से ऐतिहासिक स्थल अशोक स्तंभ तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे मुख्य अतिथि महिला उत्थान जागृति संस्थान के अध्यक्षा अंजना मिश्रा रही विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सैनिक एवं निवर्तमान विधायक लाल बहादुर  व संजय जायसवाल रहे  यात्रा विजिया चौराहा होते हुए आमाकुआं होते हुए  बच्चो द्वारा सलामी परेड व  बैंड धुन से आए अतिथियों का बीच बीच स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही साथ रानी लक्ष्मी बाई ,महत्मा गांधी जी,चंद्रशेखर आजाद की  मनमोहक  झांकी कौतूहल का विषय बना रहा ।


अशोक स्तंभ  तक यात्रा पहुंची यात्रा के समापन के पहले भूतपूर्व सैनिक व निवर्तमान विधायक लाल बहादुर व अंजना मिश्रा,सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी टीम द्वार ऐतिहासिक स्थल अशोक स्तंभ के पास व शहीद सीआरपीएफ जवान शिव शंकर दिवाकर की स्मारक में वृक्षारोपण  कर तिरंगा यात्रा के समापन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के सक्षम युवा विकास फाउंडेशन कौशाम्बी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ राजू केशरवानी ने सभी देश प्रेमियों को आभार व धन्यवाद दिया।


कार्यक्रम में  अतिथि संजय जायसवाल ,उपाध्यक्ष रोहित मिश्र  ,कौशिक अग्रहरि,कलीम हसन, अजय अग्रहरि,योगेंद्र त्रिपाठी,ग्राम प्रधान कोसम इनाम शिवपूजन यादव  मुन्नू लाल दिवाकर कोसम खिराज ग्राम प्रधान,शिवम केशरवानी विकास अग्रहरि प्रेम मिलन सरोज,सरिता गैस एजेंसी के प्रोo राजेश कुमार,संजय शुक्ला, कोमल यादव,मोहित यादव,राम अभिलाष बैगवा ग्राम प्रधान ,मनिक चंद्र अग्रहरि ,राहुल अग्रहरि,इंद्र लाल सरोज, पत्रकार बंधुओं सहित भारी संख्या में देश भक्त मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *