पुवायां से हमारा दिल का रिश्ता :हरि प्रकाश वर्मा

पुवायां से हमारा दिल का रिश्ता :हरि प्रकाश वर्मा
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
अभिनंदन से अभिभूत होकर बोले जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा
पुवायां में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा का किया अभिनंदन
शाहजहांपुर। कार्यकर्ताओं के अभिनंदन से अभिभूत होकर जलालाबाद से पहली बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि," पुवायां से हमारा दिल का रिश्ता है। हम पुवायां के लोगों का कभी उपकार नहीं चुका सकते हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद विधायक प्रकाश वर्मा के अभिनंदन में पलक पांवड़े बिछा दिए।
स्वागत समारोह से गदगद होकर हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि पुवायां के लोग हमारे दिल में बसते हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने उन्हें गणेश की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर रहे हैं।
इससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि पल्लवित होगी।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री शशि अग्निहोत्री ने किया।
आभार नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश अवस्थी, नगर पालिका के चेयरमैन संजय गुप्ता, उन्नति प्रॉपर्टीज के चेयरमैन विकास गुप्ता ,किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगाराम मिश्रा, राष्ट्रवादी कवि प्रदीप वैरागी, महामंत्री मदन पाल, उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, मंत्री मधु सिंह, अशोक पांडे अनिक गुप्ता ,रवि गुप्ता,विपिन शुक्ला, रोहिताश गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments