ए @yadavakhilesh जी, मित्रवत आपसे एक बात कह रहा हूं - ओपी राजभर

ए @yadavakhilesh जी,  मित्रवत आपसे एक बात कह रहा हूं -  ओपी राजभर

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के समाजवादी पार्टी पर हमले जारी


ए @yadavakhilesh जी,


मित्रवत आपसे एक बात कह रहा हूं। आपको लड़ना एनडीए से है लेकिन आपको इस बार “आपके अपनों” से लड़ना पड़ेगा। आपको यक़ीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। जानते हैं क्यों? 


हम हमेशा ग्राउंड पर लोगों के बीच रहते हैं। ग्राउंड की ही एक रिपोर्ट आपको बता रहे हैं। जानते हैं मित्र, पीडीए आपके हाथ से सरक चुका है, अब तो हालत एमवाई का गठजोड़ बचाने की आ गई है। आपके ‘बिग बॉस’ यानी राहुल जी का ‘पंजा’ आपके 'एम' पर झपट्टा मारना शुरू कर दिया है। वो तो आपके अपने हैं ना। दूसरे आपके अपने’ बनना चाहते हैं। समझ ही गए होंगे कि मैं ओवैसी जी की बात कर रहा हूं। 


गांव-गांव में आप लोगों की प्रसिद्धि गुंडे और माफिया वाली पार्टी की है। जो की 100% सही है। आप जब सरकार में होते हैं तो 'जंगलराज' का पूरा पैकेज लेकर आते हैं। गैर यादव पिछड़ा और बहुजनों पर खुलेआम अत्याचार करते हैं। बेटियों को आपके गुंडे सरेआम छेड़ते हैं। थाने और तहसील सपा के दफ्तर बना दिये जाते हैं। हर विभाग और हर जिले में एक-एक माफिया पालते-पोसते हैं। अपराध का एक पूरा 'सैफई सिंडिकेट' चलाते हैं।


op rajbhar


आप और आपके स्वजातीय गुंडों की इसी उज्जड्डई से परेशान होकर अब मुसलमान भी आपसे छटकने लगा है। यूपी के गांव-गांव में गंधा गये हैं आप लोग। हमको तो अब पक्का भरोसा हो गया है कि सत्ताइस में आप मुख्य विपक्षी दल बनने लायक भी नहीं बचेंगे। 


इसलिए मित्र, ज़मीन पर आइये। थोड़ी मेहनत कीजिए और अपनों’ से सावधान रहिए। हमें तो आप अपना मानेंगे नहीं लेकिन अपनों वाली सही सलाह दे रहा हूं ताकि अगले साल हमें अच्छा विपक्ष मिल सके। हमारा काम है मित्रों को सही सलाह देना, जो हम दे रहे हैं। बाक़ी आप ख़ुद समझदार हैं, ज़मीनी सच्चाई समझ लीजिए महाराज। 


जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *