निगोही में बूथ सत्यापन कार्यशाला का हुआ आयोजन

निगोही में बूथ सत्यापन कार्यशाला का हुआ आयोजन

निगोही में बूथ सत्यापन कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यकर्ताओं के दम पर बनती है भाजपा सरकार-सांसद


प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर


शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बृजबहादुर की अध्यक्षता में बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन विकास खंड सभागार निगोही में किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी बृजबहादुर और सांसद अरूण कुमार सागर आदि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यशाला में जिला प्रभारी बृजबहादुर ने बूथ समितियों का सत्यापन किया और बूथ सत्यापित किए। साथ ही जो बूथ सक्रिय नहीं थे, उन बूथों की मजबूती के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टिप्स भी बताए।
वहीं, सांसद अरूण कुमार सागर ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में करें। कहा कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही बूथ विजय का मार्ग प्रशस्त होता है। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने किया। इस मौके पर तिलहर-निगोही विधायक सलोना कुशवाहा, निगोही ब्लाक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, रजनी सिंह आदि सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *