प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद किया गया।

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद किया गया।

प्रयागराज में हादसा:दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया 17 साल का लड़का डूबा; इकलौता बेटा था, मौत की खबर पाकर मां बेहोश होकर गिरी

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद किया गया।

यमुनापार के मांडा कोतवाली क्षेत्र में नरवर चौखटा गंगा घाट पर हादसा

11वीं का छात्र था, दो घंटे बाद शव बरामद हो सका


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गुरुवार को एक किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना यमुनापार में मांडा कोतवाली अंतर्गत नरवर चौखटा गांव के पास की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर पाकर मां बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मांडा कोतवाली अंतर्गत गरेथा गांव निवासी 17 वर्षीय अनूप चतुर्वेदी उर्फ मैनेजर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे वह गांव के दोस्तों के साथ पास के नरहर चौखटा घाट पर गंगा नहाने गया था। वहां नहाते समय वह गंगा में डूब गया। उसके साथ के लड़कों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोता खोरों को नदी में उतारा। जाल डलवाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *