मिशन शक्ति" के तहत जनपद उन्नाव में पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूल /कॉलेजों व ग्रामों में जाकर महिलाओं/ बालिकाओं को किया गया जागरूक*

*"मिशन शक्ति" के तहत जनपद उन्नाव में पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूल /कॉलेजों व ग्रामों में जाकर महिलाओं/ बालिकाओं को किया गया जागरूक*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के निर्देशन में "मिशन शक्ति" के तहत आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल/कॉलेज व ग्रामों में चलाया गया जागरूकता अभियान, जिसका विवरण निम्नवत हैः-*
थाना मांखी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित महावीर सिंह सुघर सिंह इंटर कॉलेज बिरसिंहपुर में आज दिनांक 10/03/2021 को थाना प्रभारी माखी ,महिला कांस्टेबल मय फोर्स द्वारा मिशन शक्ति के संबन्ध में स्कूली छात्र/छात्राओं को महिला संबन्धी अपराधों से बचाव के विषय में जानकारी दी गई तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के कार्य व उसके द्वारा महिलाओं को हो रहे फायदे भी बताये गये एवं 1090,1076,181,112,108,102 आदि हेल्पलाइन नम्बर्स की पूरी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना अचलगंज पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक अचलगंज व कस्बा प्रभारी पी के पाठक व महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जीजीआईसी अचलगंज मे छात्राओं को महिला संबन्धी अपराधों से बचाव के विषय में जानकारी दी गई तथा 1090,1076,181,112,108,102 आदि हेल्पलाइन नम्बर्स के उपयोगं एवं पूर्ण विवरण देकर जागरूक किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को थाने पर स्थापित महिला हेल्पडेस्क के विषय मे भी पूर्ण जानकारी देकर बताया गया कि पुलिस आपकी हरसंभव मदद हेतु तत्पर है।
महिला सशक्तिकरण के गांव-गांव जाकर उन्नाव पुलिस कर रही ग्रमीण महिलाओं को जागरुक , इसी क्रम में ग्राम बदला खेड़ा मजरा बदिया खेड़ा में ग्रामीण महिलाओं की चौपाल लगाकर थाना बीघापुर से चौकी प्रभारी निबई एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को 1090,1076,181,112,108,102 आदि हेल्पलाइन नम्बर्स के उपयोगं एवं पूर्ण विवरण देकर जागरूक किया एवं थाने पर स्थापित महिला हेल्पडेस्क के विषय मे भी पूर्ण जानकारी देकर बताया गया कि पुलिस आपकी हरसंभव मदद हेतु तत्पर है।
Comments