पुलिस से मुठभेड़ में विकास दुबे गैंग का शातिर अपराधी अमर दुबे मार गिराया गया

पुलिस से मुठभेड़ में विकास दुबे गैंग का शातिर अपराधी अमर दुबे मार गिराया गया

prakash prabhaw news


उत्तर प्रदेश एवं स्थानीय पुलिस से मुठभेड़ में विकास दुबे गैंग का शातिर अपराधी अमर दुबे मार गिराया गया


उत्तर प्रदेश की पुलिस मोस्ट वांटेड विकास दुबे को तलाशने में कोई कसार नहीं छोड़ रही है  विकास दुबे मिल जाये इसके लिए हर जगह तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। तालाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।  हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है।  अमर दुबे को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है। 

आपको बताते चले कि 2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में पुलिस को अमर दुबे की भी तलाश थी। अपराधियों के लिस्ट में अमर का नाम सबसे ऊपर था ये बातें यूपी पुलिस ने अपराधियों की तस्वीरें जारी की थी उससे पता चली। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. सूत्रों के मुताबिक वो आरोपी विकास दुबे का चचेरे भाई का लड़का था। 

कांड के चार दिन पहले हुई थी अमर दुबे की शादी चौबेपुर थाने के पुलिस कर्मी हुए थे शामिल।



एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की इसी 29 जून को शादी हुई थी। अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है।  अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था। अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *