लखपति दीदी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में होंगी शामिल

PPN NEWS
लखनऊ
Report - Izhar Ahmad
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने उपमुख्यमंत्री कार्यालय से लखपति दीदियों को फ्लैग दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की 13 लखपति दीदियों को दिल्ली परेड में शामिल होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।
श्री मौर्य ने कहा सवा करोड़ महिलाएं महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में काम कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की 13 लखपति दीदियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया गया है। ये हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। लखपति दीदियों में भी बड़ा ही उत्साह देखने को मिला।
Comments