जिलाधिकारी के आदेश पर 2 गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 12 May, 2022 05:53
- 3990

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
जिलाधिकारी के आदेश पर 2 गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये
रायबरेली/रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के आदेशानुसार क्रय एजेंसी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी नैकॉफ (खाद्य विभाग से सम्बद्ध) ने ब्लाक डीह में गेहूँ क्रय केन्द्र टेकारी सहन व ब्लाक महराजगंज में सिरसा गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये है। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिला प्रभारी नैकॉफ, रायबरेली को निर्देश दिये है कि तत्काल उक्त गेहूँ क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए कृषकों से नियमानुसार गेहूँ क्रय कराना सुनिश्चित करें।

Comments