किसान मंच के द्वारा अवध क्षेत्र तरीनपुर में बैठक संपन्न, हुआ संगठन विस्तार

किसान मंच के द्वारा अवध क्षेत्र तरीनपुर में बैठक संपन्न, हुआ संगठन विस्तार
सीतापुर , उत्तर प्रदेश।
जनपद सीतापुर में महिला प्रकोष्ठ किसान मंच अवध क्षेत्र प्रभारी अल्पना सिंह के नेतृत्व में कार्यालय तरीनपुर में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन अवध क्षेत्र से कई ने दिया त्यागपत्र ,किसान मंच की ग्रहण की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले मिथिलेश वैश्य मंडल उपाध्यक्ष ,गुड्डी सिंह जिला उपाध्यक्ष , कविता पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष ,प्रियंका वर्मा मंडल सचिव , विट्टो मौर्य जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ के साथ , रजनीश बाजपेई सदर तहसील अध्यक्ष ,पंकज सिंह तहसील अध्यक्ष मिश्रिख ,कप्तान सिंह तहसील अध्यक्ष महोली ने अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। इन सभी पदाधिकारियों ने संगठन की निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर व संगठन दायित्वों में जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने से पीड़ित थे। किसान मंच सीतापुर जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह के साथ प्रदेश प्रवक्ता सचेन्द्र दीक्षित द्वारा सभी पदाधिकारियों को किसान मंच की सदस्यता ग्रहण कराई गई। और शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती से किसान हित में संघर्ष और समस्याओं के निराकरण हेतु मजबूती मिलती है। और प्रदेश प्रवक्ता सचेन्द्र दीक्षित ने कहा कि आप सभी का किसान मंच में हार्दिक स्वागत है। एक जुटता के साथ किसान हित में अपने हकों को हासिल करने के लिए अब सड़कों पर संघर्ष करने का समय आ चुका है। बैठक में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शोभा लोधी , जिला संयोजक जितेन्द्र मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र राज सहित अन्य साथी उपस्थित हुए । और संगठन में नए सदस्यों के जुड़ने पर जिला संगठन मंत्री दिनेश शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष अंबुज बाजपेई , जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेनू श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष डॉक्टर इस्लामुद्दीन अंसारी , जिला सचिव मासूम अली , उत्तम मौर्य ने हर्ष व्यक्त किया। उपरोक्त बैठक में किसान मंच के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज कुमार सीतापुर।
Comments