तीन महीने तक ठाप रहेगा कानपुर पुराना गंगापुल से आवा गमन

तीन महीने तक ठाप रहेगा कानपुर पुराना गंगापुल से आवा गमन

कानपुर:-    तीन महीने तक ठाप रहेगा कानपुर पुराना गंगापुल से आवा गमन 


 कानपुर :- मरम्मत के कारण जाजमऊ का पुराना गंगा पुल तीन माह बंद रहेगा।  निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था के तहत 13 सितंबर दोपहर 12 बजे  से 13 दिसंबर रात 12 बजे तक लखनऊ से कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहनो  को बक्सर मोड़ से डायवर्ट कर फतेहपुर होकर कानपुर, इटावा व प्रयागराज की ओर भेजा जाएगा। 


वहीं, कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन पुराने  पुल के बगल में स्थित नए जाजमऊ गंगा पुल से जा सकेंगे। हालांकि, पांच टन तक के वाहन जैसे  कार, बाइक के साथ ही छोटे वाहनों की अनुमति रहेगी।  करीब 70 वर्ष पुराने  गंगा पुल की मरम्मत के लिए लंबे समय से लंबित डायवर्जन को लेकर शनिवार देर शाम उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंजूरी देते हुए एसपी जयप्रकाश सिंह को पत्र भेज दिया है।


 एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव को भी अनुमति पत्र मिल गया है।  एनएचएआई को पुराने  जाजमऊ गंगा पुल के 28 बेयरिंग बदलने संग ऊपरी हिस्से की मरम्मत । जाजमऊ स्थित पुराने  गंगा पुल की मरम्मत कार्य के लिए तैयारी करता श्रमिक एनएचएआ करनी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि अप्रैल से ही पुल की मरम्मत के लिए डायवर्जन की अनुमति मांगी जा रही थी। 


कानपुर व फतेहपुर प्रशासन ने एक सितंबर से डायवर्जन की अनुमति दे दी थी, लेकिन उन्नाव प्रशासन व पुलिस की आपत्तियो  के कारण अंतिम सहमति नहीं बन पा रही थी।  

रोडवेज बसो  के संचालन पर  समस्या

उत्तर प्रदेश  सड़क राज्य परिवहन निगम के कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि लखनऊ से कानपुर आने वाली बसों को पुराने  गंगा पुल से रोकने संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अभी नही मिली है।  प्रशासन बसों को भी पुराने  पुल से आने की अनुमति नही देता है ।  तो लखनऊ से कानपुर आने वाली बसों को निर्धारित क्षेत्रों से घूमकर आना पड़ेगा। इस डायवर्सन को लेकर मुख्यालय को जानकारी भेजेंगे। मुख्यालय स्तर से निर्णय का अनुपालन किया जाएगा।  भारी वाहनों को बक्सर मोड़ से एनएच-19 के रास्ते फतेहपुर की ओर भेजे जाएंगे ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *