*जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है - अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व)*
- Posted By: Udayveer Singh
- ताज़ा खबर
- Updated: 17 March, 2023 20:54
- 57

*जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है - अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व)*
*शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध नियमानुसार एस्मा लागू कर की जाएगी कार्यवाही*
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व) त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 द्वारा दिनांक 16.03.2023 से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल किये जाने के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 33/11 के.बी. कुल 43 उप केन्द्रों पर विद्युत कर्मी तथा 751 संविदा कर्मी सुचारू रूप से कार्य सम्पादित कर रहें हैं। एहतियात के तौर पर कार्य कर रहें कर्मचारियों/संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु जनपद के 43 उप केन्द्रों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गयी है तथा नगर मजिस्ट्रेट व सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है।
उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की समस्या से निपटने हेतु आई०टी०आई०/जी०टी०आई० के अप्रेंटिस विद्यार्थियों के अतिरिक्त विद्युत वितरण निगमों के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में कार्यदायी संस्थानों के मानव संसाधन का जनपदवार उपलब्ध कराये गये व्यक्तियों की सेवायें ली जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध नियमानुसार एस्मा लागू कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Comments