जिलाधिकारी ने की गौ आश्रय स्थल से सम्बंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक*

*जिलाधिकारी ने की गौ आश्रय स्थल से सम्बंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक*
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
फतेहपुर।
शासन की मंशानुसार जिले की गौ शालाओं की ब्यवस्थाओं को सुधारने के लिये जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गाँधी सभागार कक्ष में गौ आश्रय स्थल से सम्बंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की।
जिसमे जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नये गौशालाओं आश्रय स्थलों को 15 फरवरी 2021 तक संचालित करने के लिये खण्ड विकास अधिकारियों पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पशु चिकिसाधिकारियो को निर्देश दिये कि गौ आश्रय स्थलों का भृमण कर बीमार एवं घायल गौ वंशों की चिकित्सा कर रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें।
अतिकुपोषित बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गाय दिया जाय।
उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में भृमण के दौरान अधिकारी गण बनाये गये रजिस्टर पर किये गये कार्यों का आँकलन किया जाए।
अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिये कि आपके आधीन दो गौ शालाएँ संचालित हैं। जिसके अलावा दो गौ शालाओं का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिये। व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फ़तेहपुर को निर्देश दिये देते हुए कहा कि अपनी अपनी गौ शालाओं को दो दिवस के अंदर शुरू कराएँ। और आवारा घूम रहे पशुओँ को पकड़कर गौ शालाओं में पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। पशु चिकिसाधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि स्थायी/अस्थायी गौ शालाओं में गौ वंशों का शत प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे सी डी ओ सत्य प्रकाश सिंह के अलावा पी डी ए०के० निगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत समस्त पशु चिकित्साधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
Comments