इस्लामी सेंटर ऑफ़ इंडिया ने मेघावी बच्चों को किया सम्मानित
PPN NEWS
लखनऊ
लखनऊ इस्लामी सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह में मेघावी बच्चों के हौसले को बुलंद करने के लिए एक प्रोग्राम रखा गया। जिसमें लखनऊ के स्कूलों के बच्चों को मौलाना खलील रशीद फिरंगी महली ने सम्मानित किया। जिसमे लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट के अलावा शहर के कई स्कूलों के बच्चे शामिल थे।
मौलाना फिरंगी ने कहा कि जो बच्चे 99% , 98% लाए हैं उनके लिए इस तरह के प्रोग्राम को हर जगह होना चाहिए। जिससे बच्चों का हौंसला बुलंद हो सके।
मौलाना फिरंगी ने बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और गंगा जमुना तहजीब की एक पहचान भी दी. इस प्रोग्राम में दूर-दूर से आये पेरेंट्स और टीचर भी मौजूद रहे। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी मैली ने कहा जो बच्चे अच्छे नंबर नहीं लाते हैं उनको और मेहनत करनी चाहिए मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।


Comments