ईरान जैसे देश ने अमेरिका और इजरायल को पसीने छुड़ा दिए- सुनील सिंह
PPN NEWS
लखनऊ ।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब दुनिया बदल चुकी है और एकतरफा दबाव की राजनीति ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब ईरान जैसे देश ने अमेरिका और इजरायल को पसीने छुड़ा दिए, तो यह उन ताकतों के लिए साफ संदेश है जो खुद को दुनिया का ठेकेदार समझते हैं।
सुनील सिंह ने दो टूक कहा कि अगर हालात इसी दिशा में आगे बढ़े, तो रूस और चीन जैसे देश अमेरिका के वर्चस्व को पूरी तरह चुनौती दे सकते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अब दूसरों के इशारों पर चलने की नहीं, बल्कि खुद की मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के साथ फैसले लेने की जरूरत है। चाहे अमेरिका हो या कोई अन्य देश, भारत को किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं है।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और विदेश नीति में किसी भी प्रकार का दबाव या झुकाव भारत की संप्रभुता के खिलाफ होगा, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।


Comments