घंटाकर के पास चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

घंटाकर के पास चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

PPN NEWS

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के घंटाघर पार्क में ठाकुरगंज पुलिस, नगर निगम जोन-6 और हुसैनाबाद ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पार्क के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी।


थाना ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित घंटाघर पार्क में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान ठाकुरगंज पुलिस, नगर निगम जोन-6 और हुसैनाबाद ट्रस्ट की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।

अभियान के दौरान चौकी इंचार्ज सतखंडा हेमू पटेल, हेड कांस्टेबल आदेश सिंह, नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी धर्मदेव सहित नगर निगम का 296 स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। वहीं हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से प्रॉपर्टी सुपरवाइजर एजाज हुसैन और रिजवान हुसैन भी अभियान में शामिल रहे।

टीम ने घंटाघर पार्क और उसके आसपास किए गए अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटवाया। किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसके लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रशासन की ओर से साफ कहा गया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *