यूपी होगा हरा भरा : लखनऊ के समर विहार कॉलोनी मे महापौर ने किया वृक्षारोपण

यूपी होगा हरा भरा : लखनऊ के समर विहार कॉलोनी मे महापौर  ने किया वृक्षारोपण

PPN NEWS

अब यूपी होगा हरा भरा : लखनऊ के समर विहार कॉलोनी मे महापौर  ने किया वृक्षारोपण


लखनऊ। वनस्पति और हरित आवरण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र और महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। ऑक्सीजन का उत्पादन इस ग्रह पर लगभग हर प्रजाति के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। इसलिए, वनों की कटाई करके या उसमें भूमिका निभाकर, हम न केवल अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि हम पूरे ग्रह को भी खतरे में डाल रहे हैं। यह बातें राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खरकवाल ने अपने संबोधन में कहीं।


मौका था समर विहार कालोनी में वृक्षारोपण का। वृक्षारोपण द्वारा आने वाली पीढ़ी को मुफ्त ऑक्सीजन देने तथा हरियाली से धरती को हरा-भरा करने के सिद्धांत को कायम रखते हुए राजधानी लखनऊ की मशहूर कालोनियों में से एक समर विहार कालोनी में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम को और भी वृहद एवं आकर्षक रूप देने के लिए स्वयं लखनऊ महापौर सुषमा खरकवाल उपस्थित हुईं। अपने संबोधन में महापौर ने बताया कि पेड़ न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने और पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर ने अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए वृक्षों की उचित और निरंतर देखभाल करने पर भी बल दिया। सभा को नगर आयुक्त सरदार इंद्रजीत सिंह(आईएएस)ने भी संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि समर विहार वेल्फेयर एसोशिएशन के सेंट्रन पार्क मे फव्वारे लगाने की तथा एक गार्ड की नियुक्ति की मांग शीघ्र पूरी की जायेगी। 


कार्यक्रम में समर विहार वेल्फेयर एसोशिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पार्षदपति गिरीश मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर समर विहार कॉलोनी निवासियों, स्थानीय पार्षद संध्या मिश्रा और शहर के गण मान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक एवं अजंता हॉस्पिटल के एमडी डा. अनिल खन्ना तथा डा. गीता खन्ना ने भी उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारी समरविहार वेलफेयर एसोसिएशन की संचालिका मंजू कपूर, राजिंदर कौर तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *