मोहनलालगंज में घर का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवर चोरी
crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मोहनलालगंज में घर का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवर चोरी
मोहनलालगंज। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के ज्योतिनगर रोड कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक घर के मुख्य गेट और कमरे का दरवाजा तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, श्रीमती विमलेश शर्मा पत्नी सुरेन्द्र शर्मा, निवासी ज्योतिनगर रोड, कस्बा व थाना मोहनलालगंज, ने तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के मेन गेट और कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरी की।
पीड़िता के मुताबिक, चोर बक्से में रखे 50 हजार रुपये नकद तथा अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, झाले, चेन, तीन अंगूठियां, नाक की बेजर, मांग टीका, लंबा मंगलसूत्र, छोटा सोने का लॉकेट, छोटी नथुनी व जोधा वाली नथ सहित चांदी की पायजेब, हाफ पेटी, दो जोड़ी पायल और चांदी की चेन शामिल हैं।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 328/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Comments